बगहा, अगस्त 8 -- Bagaha News: बेतिया। चंद्रावत नदी के पथरीघाट में शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई थी। एसडीआरएफ ने कड़ी मेहनत के बाद लगभग 30 घंटे तक चली तलाशी अभियान के बाद आखिरकार छात्र लक्की मंसूरी का शव बरामद कर लिया गया। नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने आख़िरकार शव को नदी से खोज निकाला। शव निकलते ही परिजनों मे चितकार मच गया। मुहल्लेवासियों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की। बेतिया अंचल पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार ने बताया कि शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर रही थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- Gaya News: रबर डैम में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिल...