बगहा, अगस्त 18 -- Bagaha News: सिकटा। नरकटियागंज-दरभंगा रेलखंड के सिकटा स्टेशन व कंगली हाल्ट के बीच सोमवार दोपहर दो बजे तीन भैंसे माल गाड़ी से टकरा गई। सतभवका नदी व सिकटा नदी के बीच हुए हादसे में माल गाड़ी की एक बोगी ट्रैक से उतर गई। 40 बोगी वाली माल गाड़ी नरकटियागंज की ओर जा रही थी। रेल ट्रैक के पास चर रहीं तीनों भैंसों की माल गाड़ी से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। 38 बोगियों को काटकर दूसरे इंजन से भेलवा स्टेशन पर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: तारों की जद में आने से भैंस की मौत, आक्रोश वहीं इंजन व एक बोगी को सिकटा स्टेशन लाया गया है। बेपटरी हुई बोगी को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशन प्रबंधक राजेश कुमार ने घटना की पुष्टी की है। हाल...