बगहा, सितम्बर 8 -- Bagaha News: योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारवाड़ी टोला रामना में शिक्षकों की कमी और जर्जर भवन बच्चों की पढ़ाई के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है।विद्यालय में 273 छात्र छात्राएं नामांकित हैं।जबकि पठन पाठन की जिम्मेदारी मात्र तीन शिक्षकों पर है।विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रितेश कुमार,शिक्षिका शाजिया अफरोज खान एवं शिक्षक मुन्ना कुमार पदस्थापित हैं।ऐसे में बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की कमी और अधिक महसूस की जा रही है।अधिक नामांकन और कम शिक्षकों की वजह से कक्षाओं का सुचारु संचालन तथा सभी बच्चों पर समुचित ध्यान देना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।अभिभावक का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है ताकि बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा मिल सके। वहीं विद...