Bagaha News: 21 साल पुराने अपहरण मामले में आरोपी दोषमुक्त
बगहा, नवम्बर 3 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। फिरौती के लिए अपहरण के करीब 21 साल पुराने मामले में बगहा कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्रा की अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी अहमद मियां को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। मामले में अपहृत व्यक्ति समेत किसी भी गवाह ने अदालत में आरोपी की पहचान नहीं की। न्यायालय ने आरोपी को जमानत बंधपत्र से मुक्त करने का भी आदेश दिया। इस बावत जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि मामला 13 अगस्त 2005 का है। इस संबंध में नथुनी साह ने भैरोगंज थाना में लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 191/2005 दर्ज कराया था। प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 364(ए) के तहत फिरौती के लिए अपहरण का आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.