Bagaha News: 20 सूत्री बैठक में छाया रहा राशन कार्ड व यूरिया की कालाबाज़ारी का मुद्दा
बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: मझौलिया। एक प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में छाया रहा राशन कार्ड व यूरिया की कालाबाज़ारी का मुद्दा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामेश्वर राम ने की। प्रखंड के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कई विभागों के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनमें शीघ्र सुधार की आवश्यकता बताई। बैठक के दौरान अंचल कार्यालय, कृषि विभाग में यूरिया की उपलब्धता, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, पशुपालन विभाग,नल जल सहित अन्य विभागों की कार्यशैली पर सदस्यों ने चिंता जाहिर की। कई सदस्यों ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.