बगहा, अक्टूबर 22 -- Bagaha News: बेतिया, हमारे संवाददाता। बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए आज जिले के 18 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिले के 1701 मतदाता अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 8 से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक होगा। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां बता दे की1469 पुरुष और 232 महिला मतदाता वोट डालेंगे। मतदान दल में शामिल कर्मियों को जिला प्रशासन के द्वारा तीन बार प्रशिक्षित किया जा चुका है। चुनाव संपन्न करने के लिए 8 जोनल दंडाधिकारी, 3 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 20 मतदान दल (दो सुरक्षित), 20 माइक्रो आब्जर्वर (दो सुरक्षित) और 18 उड़न दस्ता दल का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: पांच जिलों के 10748 वोटरों के हा...