Bagaha News: 18 पंचायतों में आज विकास योजनाओं की होगी समीक्षा
बगहा, अगस्त 29 -- Bagaha News: रामनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने और पंचायत स्तर पर आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड की सभी 18 पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। निर्देश के अनुसार अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायतों में पंचायत विकास दिवस आयोजित किया जाना है।कार्यक्रम को लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत विकास दिवस के दौरान पंचायत क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ नई योजनाओं के चयन, उनकेक्रियान्वयन और आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों से उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी लेकर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने पर भी जोर रहेगा। इससे पंचायतों में विकास योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.