बगहा, जुलाई 11 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 20 में स्थित अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का नव निर्माण 16.48 लाख से होगा।निविदा प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित संवेदक को तीन माह में ही इस योजना को पूरा करने का कार्यादेश शनिवार को निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने सौंपा। मेयर ने कहा कि आरक्षित वार्ड के अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर पहुंच पथ और नाला पक्कीकरण की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति बोर्ड द्वारा दी गई है। वार्ड संख्या-20 स्थित अम्बेडकर नगर में दलित एवं महादलित बहुल सुरक्षित क्षेत्र की वर्षों पुरानी बुनियादी समस्या अब दूर होने जा रही है। नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत योजना के तहत मोहम्मद जकारुल्लाह के घर से अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला बनेगा।

ह...