Bagaha News: 15 अगस्त को 891 भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेगी जमीन
बगहा, जुलाई 14 -- Bagaha News: बेतिया, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के 891 भूमिहीन और गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। वर्षों से अपने घर और जमीन का सपना संजोए इन परिवारों को सरकार छह- छह डिसमिल आवासीय जमीन उपलब्ध कराएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिले के ऐसे 891 पात्र परिवारों को चिन्हित कर लिया है ।अब इन परिवारों के नाम जमीन का बंदोबस्त कर 15 अगस्त को उन्हें बंदोबस्ती प्रमाण पत्र सौंपने की तैयारी शुरू कर दी गई है।इसको लेकर अपर समाहर्ता (राजस्व) ने जिले के सभी अंचल अधिकारियों को विस्तृत दिशा -निर्देश जारी किया हैं। निर्देश में कहा गया है कि रैन बसेरा-2 योजना के तहत चिन्हित सभी लाभुकों का सत्यापन कर 31 जुलाई तक बंदोबस्त प्रमाण पत्र तैयार कर लिया जाए। इसके बाद संबंधित अंचल अधिकारी सभी प्रमाण पत्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.