बगहा, अगस्त 6 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसपी राजेश कुमार ने बुधवार को जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 11 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना एवं शाखाओं में निर्धारित अवधि पूरी होने तथा रामनगर एवं चौतरवा थानाध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार को चौतरवा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अंचल निरीक्षक रामनगर अभय कुमार को प्रभारी सीसीटीएनएस का दायित्व सौंपा गया है। पर्यवेक्षी पदाधिकारी रामनगर योगेंद्र रविदास को अंचल निरीक्षक रामनगर बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला...