बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। 10 वर्षों के अंदर पश्चिम चंपारण जिले के तटबंधों पर लगे 50 फीसदी से ज्यादा पौधे नष्ट हो गए हैं। उचित देखभाल के अभाव में तटबंधों से हरियाली आवरण धीरे धीरे-धीरे गायब हो रही है। जिले में वाल्मीकि नगर से लेकर मंगलपुर तक चंपاران तटबंध है। जहां कभी हरियाली आवरण ज्यादा हुआ करती थी। जो समय के साथ बीरान होती जा रही है। यही हाल अन्य तक बांधों का भी है। इतना ही नहीं तिरहुत मुख्य कैनाल समेत छोटी बड़ी सभी उपवितरणियों से भी हरियाली आवरण गायब हो रही है। 10 वर्षों में एक लाख से ज्यादा छायादार और फलदार पेड़ तटबंधों के किनारे लगाए गए। जिसमें से 50 फीसदी ही आज जीवित हैं। जल जीवन हरियाली, वन एवं पर्यावरण, जीविका, मनरेगा तथा सामाजिक संगठनों के द्वारा समय-समय से वृक्षारोपण का कार्य किया जाता रहाहै। लेकिन ज...