बगहा, जुलाई 20 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। दस दिनों से भी अधिक समय से रामनगर प्रखंड के रिहायशी इलाकों में डेरा जमाए रहे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का बाघ आखिरकार वापस जंगल लौट गया है। बाघ के जंगल में लौटने की पुष्टि होने के बाद उसकी निगरानी और ट्रैकिंग में जुटी चिउटाहा वन क्षेत्र की टीम सोमवार को वापस लौट गई। बाघ के लौटने से खटौरी पंचायत सहित आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।चिउटाहा वन क्षेत्र के रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि बाघ सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया है। लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। अब उसके जंगल में वापस चले जाने के बाद ट्रैकिंग टीम को भी वापस बुला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बाघ सबसे पहले भावल पंचायत के मसान नदी के आसपास के इलाके में देखा गया था। इसके बाद वह मसान नदी पार कर खटौरी पंचायत क...