बगहा, अगस्त 29 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में वर्षों से जर्जर और बदहाल जमादार टोला-पश्चिम करगहिया मेन रोड के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है। सड़क की स्थिति सुधारने के साथ जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने करीब 1.90 करोड़ रुपये की योजना की निविदा आमंत्रित की है। नगर निगम की ओर से जारी निविदा में इस महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को शामिल किया गया है। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि वार्ड दो में अशोक जायसवाल के घर से पश्चिम करगहिया स्थित अरविंद साह के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कराया जाना है। यह भी पढ़ें- Basti News: 2.40 करोड़ से नगर पालिका क्षेत्र में होंगे सड़क-नाली के काम इसके लिए विभाग ने 1,89,77,433 रुपये की अनुमानित राशि निर्धारित की है। मेयर की पहल पर नगर न...