Bagaha News: 'गंडक नदी से नौतन तक गाद की होगी निकासी'
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। गंडक नदी से गाद की निकासी होगी। साथ ही वाल्मीकिनगर से 80 किलोमीटर तक गंडक के दोनों किनारों पर तटबंध का निर्माण होगा । इस योजना पर सरकार की स्वीकृति मिल गई है। उक्त जानकारी वाल्मिकीनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हर साल बाढ़ की समस्या झेलने वाले इलाकों को राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि गंडक नदी में गाद जमा होने और जलस्तर बढ़ने से प्रत्येक वर्ष बाढ़ का खतरा उत्पन्न होता है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता है और आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या से निपटने के लिए नदी से गाद निकालने की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही गाद निकासी का काम शुरू करने की तैयारी है। साथ ही गंडक नदी के तटों को मजबूत करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.