Bagaha News: 'कक्षा में फोन चलाया तो शिक्षक पर होगी कार्रवाई, संगोष्ठी अनिवार्य'
बगहा, अगस्त 31 -- Bagaha News: योगापट्टी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड बीआरसी कार्यालय में सोमवार को आयोजित गुरुगोष्ठी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर प्रधानाध्यापकों को कई अहम निर्देश दिए।
निर्देशों का सारांश उन्होंने कहा कि कक्षा में पढ़ाने के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान शिक्षक के मोबाइल में व्यस्त पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।बीईओ ने सभी विद्यालयों में नियमित रूप से शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया।
संगोष्ठी की आवश्यकता उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में बच्चों की पढ़ाई उपस्थिति शैक्षणिक प्रगति और उनकी समस्याओं पर अभिभावकों से चर्चा की जाए।ताकि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय कायम हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.