Bagaha News: 'एक दीया लोक अदालत के नाम' मुहिम का आगाज
बगहा, नवम्बर 7 -- Bagaha News: बगहा,हसं। वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाने और लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के मलकौली मोहल्ला स्थित कालीघाट पर 'एक दीया लोक अदालत के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गंडक नदी में दीपदान के साथ हुई। दीपों की रोशनी के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के महत्व और इसके जरिए विवादों के आपसी सहमति से निपटारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने की। इस अवसर पर एसडीजेएम सह समिति के सचिव आलोक कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 12 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। यह भी पढ़ें- Bhabua New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.