बगहा, अक्टूबर 23 -- चनपटिया सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत Bagaha News: चनपटिया । गत गुरुवार की देर शाम चनपटिया में सड़क हादसे के शिकार हुए सहोदरा थाना के होमगार्ड जवान जयप्रकाश सिंह (55) की जीएमसीएच में ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी। शुक्रवार को जवान का शव चनपटिया के चीनी मिल रोड स्थित उनके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घर में चीख-पुकार मच गयी। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को थाने में सुरक्षित रखा गया है। बताया जाता है कि चनपटिया नगर के चीनी मिल रोड निवासी जयप्रकाश सिंह सहोदरा थाना में होमगार्ड चालक के पद पर थे। गुरुवार की शाम वह पुलिस की जिप्सी गाड़ी से महिला एसआई प्रतिमा दुबे, सिपाही अर्पण कुमारी एवं चौकीदार भुवनेश्वर प्रसाद यादव के साथ बेतिया न्यायालय से...