Bagaha News: होटल का ताला तोड़ फ्रिज,नकद व सामान चोरी
बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र के खड्डा नहर चौक स्थित परमेश्वर पटेल के होटल में बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर होटल का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद, फ्रिज तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए।होटल संचालक परमेश्वर पटेल ने बताया कि बुधवार रात होटल बंद कर वह अपने घर चले गए थे।गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला।अंदर जाकर देखा तो गल्ले से पांच हजार रुपये नकद सहित फ्रिज और अन्य सामान गायब था। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा चोरों की पहचान के लिए आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.