Bagaha News: हिमांशु उरांव का इंडिया नेशनल कैंप में चयन
बगहा, नवम्बर 9 -- Bagaha News: बेतिया। निज संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, सिंघाव, बगहा-2, पश्चिम चंपारण के कक्षा 11वीं के छात्र हिमांशु उरांव ने एक बड़ी खेल उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता ( एस जी एफ आई) में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार से केवल हिमांशु उरांव का चयन इंडिया नेशनल कैंप के लिए किया गया है। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें इंडिया अंडर-17 टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। यह उपलब्धि विद्यालय, पश्चिम चंपारण जिला एवं बिहार राज्य के साथ-साथ जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विभाग की ओर से छात्र को हार्दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.