Bagaha News: हादसे में सहोदरा थाने के तीन पुलिसकर्मी घायल, एक की मौत
बगहा, अक्टूबर 22 -- चनपटिया-बेतिया पथ पर भीषण सड़क हादसा Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया-बेतिया पथ पर महना मुशहरी के समीप सहोदरा थाना की जिप्सी गाड़ी व कार में भीषण टक्कर हो गयी। घटना गुरुवार देर शाम की है। हादसे में सहोदरा थाना की महिला दरोगा प्रतिमा दुबे, सिपाही भुवनेश्वर प्रसाद यादव एवं अर्पण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक जयप्रकाश सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें सिपाही भुवनेश्वर प्रसाद यादव, अर्पण कुमारी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि सभी घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया में ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर डीआईजी हर किशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम पहुंचे। सहोदरा थाना की महिला एसआई प्रतिमा दुबे दलबल के साथ बेतिया न्यायालय में गयी थीं। न्यायालय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.