बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: शनिचरी, एक संवाददाता। तीर्थयात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार देर रात दो बजे हुए बस हादसे के बाद गुरुवार को लोग योगापट्टी के हरपुरवा लौटे। उनके सकुशल लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। बस आने की जानकारी मिलते ही हरपुरवा में परिजनों समेत लोगों की भीड़ जुट गई थी। बस उतरते ही लोग अपनों के गले लिपट गये। उनके आंखों से आंसू छलक उठे। हादसे में बस में सवार लगभग सभी श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। कई तीर्थयात्री घायल हो गये हैं तो अधिकांश को चोटें आईं हैं। कई महिला श्रद्धालुओं के हाथ टूट गए हैं। कुछ के सिर में चोट लगी है। कटहरवा टोला निवासी सुगी देवी का दायां हाथ टूट गया और सिर फूट गया। हादसे के बाद उन्हें बस से उतारकर परिजन बेतिया के एक निजी अस्पताल में ले गये। यह भी पढ़ें- अधिकांश घरों में नहीं...