बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: जगदीशपुर। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित आयुष ग्राम हर्बल गार्डन योजना में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। मंगलवार को जगदीशपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए लाए गए सैकड़ों पौधों को लगाए बिना ही इधर-उधर छोड़ दिए जाने का आरोप लगा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान केवल दो-चार पौधे लगाकर तस्वीरें खिंचवाई गईं।जबकि शेष पौधे परिसर में लावारिस हालत में पड़े रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को बताया कि जिला आयुष समिति एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी के स्तर पर कार्यक्रम के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता बरते जाने की आशंका है।पौधों को उचित स्थान पर लगाने और उनकी देखभाल की व्यवस्था नहीं होने से वे सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं।

हिंदी...