बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: बगहा। हरियाली को नुकसान नहीं पहुंचाने की पाबंदी के साथ थारु बाहुल्य गांव घोटवा टोला में बरना पर्व की शुरुआत की गयी। 48 घंटो के लिए इस गांव में लॉक डाउन सा लग गया। गांव के किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार की हरी वस्तुओं को तोड़ने पर इसमें हरी घास से लेकर हरा पत्ता तक शामिल है पर पाबंदी लग गयी। ग्रामीण अरविन्द कुमार महतो ने बताया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र से सटे थरुहट के रिहायशी क्षेत्रों में भादो के महीने में बरना पर्व को थारू समुदाय द्वारा प्रमुखता से मनाया जाता है। इस पर्व में खासकर वनस्पति की पूजा के साथ दुर्गा स्वरूप कुंवारी कन्याओं की भी पूजा की जाती है। थरुहट क्षेत्र की आबादी अधिक होने के कारण इस पर्व को अलग-अलग गांव के लोग पूरे भादों के महीने में अलग-अलग दिन 48 घंटे के लिए मनाते हैं मंगलवार को...