Bagaha News: हरहा नदी में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं
बगहा, अगस्त 25 -- Bagaha News: बगहा। नगर थाना क्षेत्र के मलाही टोला वार्ड संख्या 34 के छठिया घाट के समीप हरहा नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर घाट के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की स्थिति देखकर उसके कई दिनों पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़-गल जाने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मोबाइल जो पानी में भीगने से हुआ खराब हो है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.