बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर के दोन क्षेत्र में हरहा नदी के तेज बहाव में बहे 10 वर्षीय बच्चे का शव चार दिन बाद शुक्रवार को बरामद किया गया। पानी का जलस्तर कम होने के बाद सेमरहनी दोन के समीप ग्रामीणों ने बालू में फंसा शव देखा। शव मिलने की सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: मां के सामने बह गया बेटा, नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा; कई नदियां उफान परप्रशासन की कार्रवाई सूचना मिलते ही सीओ वेदप्रकाश ने गोवर्धना और गोबरहिया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सीमा क्षेत्र होने के कारण दोनों थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। बच्चे का शव घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर आगे सेमरहनी दोन के पास मिला है। शव मिलने की खबर फै...