Bagaha News: हरहा नदी में डूबने से एक की मौत
बगहा, अगस्त 6 -- Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव में बुधवार की देर शाम हरहा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बड़हरवा गांव निवासी नन्नू माझी (32), पिता ठग माझी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से हरहा नदी उफान पर है। बुधवार की शाम नन्नू माझी अपने घर के दक्षिण स्थित गन्ने के खेत में बकरी के लिए गन्ना की पत्तियां काटने गया था। उसी दौरान खेत के समीप फैले नदी के पानी में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटनास्थल के आसपास अपने खेतों कार्य कर रहे लोगों ने देखा और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया । यह भी पढ़ें- Madhepura News: नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत सूचना पर गांव के दर्जनों लोग पहुंच गए और उसे पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.