बगहा, जुलाई 30 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। गुरुवार को नगर निगम कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। पहले ही दिन हड़ताल का असर नगर निगम के कामकाज पर साफ दिखा। सुबह से ही सफाई कर्मी, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्सिंग आदि कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर जुट गए और प्रदर्शन करने लगे। सुबह में घर से कचरे का उठाव नहीं हो पाया, जिस कारण गलियों में जहां-तहां कचरा पसर गया। कई लोगों ने सुबह में कचरा फेंकने के लिए डब्बे को अपने घर के बाहर रखा था। लेकिन कचरा वाला के नहीं आने के कारण लोग कचरा अपने घर ले गए। वहीं कुछ लोग कचरा सड़क के किनारे और गलियों में इधर-उधर फेंक कर चले गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: हड़ताल : शहर में साफ-सफाई व्यवस्था ठप शहर के विभिन्न गलियों में सड़क के किनारे कचरा देखा गया। विशेष कर शहर के उतरवारी प...