बगहा, सितम्बर 13 -- Bagaha News: योगापट्टी। नवलपुर पंचायत में चचरी और कच्ची सड़क के सहारे आवागमन की मजबूरी जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है। सुधीरलाल के घर से महादलित बस्ती,बेनी माधो टोला होते हुए खलवा टोला मंदिर तक करीब 4.5 किलोमीटर सड़क निर्माण की कवायद तेज हो गई है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता राम कुमार सत्यार्थी और कनीय अभियंता आकाश कुमार सिंह ने प्रस्तावित सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।बताया गया कि सड़क निर्माण के लिए विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर भेज दिया गया है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से नवलपुर पंचायत के कई टोलों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।वार्ड सदस्य सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि बेनी माधो टोला में भगत के घर के पास ग्रामीण चंदा जुटाकर चचरी का निर्माण कराते हैं। बरसात क...