Bagaha News: स्वच्छ रखने में युवा निभाएं जिम्मेदारी
बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित संत घाट के सरकारी स्कूल के समीप सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा पारित प्रस्ताव के तहत करीब 9,00,566 रुपये की लागत से हो रहे निर्माण कार्य का रविवार को निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय निर्माण की यह योजना सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है। योजना का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन की निर्धारित मानक अर्हताओं को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है। इससे ें आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.