Bagaha News: स्लोगन से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम बेतिया की ओर से 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक और संदेशपरक स्लोगनों के माध्यम से स्वच्छता, स्वच्छ शहर, कचरा प्रबंधन, स्वच्छ पर्यावरण और जनभागीदारी का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनने और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर बेतिया के निर्माण में युवाओं और विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.