बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: बगहा। शहर के विभिन्न महाविद्यालयों में स्पॉट एडमिशन को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्र-छात्राएं सुबह से ही कॉलेजों में पहुंचने लगे थे। बगहा के डिग्री कॉलेज, बीबीएन कॉलेज, जीएमएचपी महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा।स्पॉट एडमिशन के माध्यम से नामांकन लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थी आवश्यक कागजात के साथ कॉलेज परिसर में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं, कई विद्यार्थी नामांकन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटे रहे। कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ के कारण परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।नामांकन यह भी पढ़ें- Bagaha News: स्पॉट एडमिशन के लिए...