बगहा, अक्टूबर 26 -- नई स्ट्रीट लाइट योजना पर रोक Bagaha News: बेतिया। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से नगर निकायों में नई स्ट्रीट लाइट लगाने पर अगले आदेश तक रोक लगाए जाने से बेतिया नगर निगम की योजना प्रभावित हो गई है। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने विभागीय आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड से पूर्व में पारित करीब 3500 नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। विभागीय रोक के कारण यह प्रक्रिया फिलहाल ठप हो गई है। इससे शहर की सड़कों, गलियों और नव अधिग्रहित वार्डों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने की योजना पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए शहर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जरूरी है। नई लाइटों के अधिष्ठापन...