बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: बेतिया। नगर थाने पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे स्टेशन चौक पर छापेमारी कर यूपी नंबर की कार से 1.13 क्विंटल गांजा जब्त की है। मौके से चालक मुफस्सिल थाने के बरवत परसाइन के मो. सहीम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है। चालक के अनुसार उसे छावनी के एक व्यक्ति ने गांजा दिया था, उसे मोतिहारी पहुंचाना था। पुलिस उसके बयान का सत्यापन कर रही है। एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि कार से गांजा जैसा पदार्थ जब्त किया गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

छापेमारी में गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी कुमार गौतम को शहर मे...