बगहा, अगस्त 23 -- Bagaha News: रामनगर। रामनगर-लौरिया मुख्य पथ में संचरण विद्युत ग्रिड के समीप रविवार को स्कॉर्पियो व बाइक की भिड़ंत में दो बाइक सवार गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गये । स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया । चिकित्सक एम काजिम ने बताया की शिकारपुर थानाक्षेत्र के रखई गांव निवासी अब्दुल कैश के घायल पुत्र शमशाद अंसारी व चनपटीया सेंटर निवासी ज़ाहिर अंसारी के ज़ख़्मी पुत्र रईस अंसारी को गंभीर चोटे आई है । कमर, पैर व हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर जख्म दोनों घायलो में होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...