Bagaha News: स्कूल समय में शिक्षकों से नहीं लें कार्यालय का काम : डीपीओ
बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बेतिया। प्रखंड शिक्षा कार्यालय में शिक्षकों से विद्यालय अवधि में कार्य नहीं लेने को लेकर शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इस बाबत पत्र जारी करते हुए समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि विद्यालय अवधि के दौरान किसी भी शिक्षक से कार्यालय का काम न लिया जाए। शहर के आदर्श मध्य विद्यालय, बेतिया की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी यादव द्वारा दी गई शिकायत के बाद डीपीओ ने पत्र जारी किया है। जिसके अभ्यावेदन में बताया गया था कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गदियानी उर्दू, बेतिया में पदस्थापित शिक्षक फैज अली विद्यालय की समय-सीमा के दौरान बेतिया के प्रखंड संसाधन केन्द्र में रहते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.