Bagaha News: स्कूल का ताला तोड़ चावल व बल्ब की चोरी
बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: नरकटियागंज। प्रखंड के रामपुर हिंदी प्राथमिक स्कूल का ताला तोड़कर चावल व एलईडी बल्ब की चोरी कर ली गई है।घटना बुधवार की रात्रि की है।मामले में स्कूल के प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौपा है।आवेदन में एचएम ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्कूल खोले जाने के दौरान मध्याहन भोजन कक्ष का ताला टूटा मिला।कक्ष के अंदर रखे लगभग पांच बोरा चावल व स्कूल में लगाए गए पांच एलईडी बल्ब की चोरी कर ली गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.