बगहा, अगस्त 17 -- Bagaha News: शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी थाना क्षेत्र के सेंहुड़वा गांव स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए 1.50 लाख रुपये नकद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के किराना सामान की चोरी कर ली है। चोर दुकान के सीढ़ीघर के एलबेस्टर शेड को हटाकर अंदर घुसे और चोरी का सामान टेंपो पर लादकर फरार हो गए हैं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सेंहुड़वा गांव निवासी दुकानदार धुरेंद्र कुमार गुप्ता पिता जग साह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी गए रुपये और सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल की जांच की गई है। कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...