बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: बेतिया, हमारे संवाददाता। सावन मास के प्रथम सोमवारी के अवसर पर नगर के सभी शिवालियों में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही महिला और पुरुष भक्त तत्पर दिखे। मंदिर परिसर के चारों ओर कई पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चारण किया जा रहा था। मंदिर के बाहर बेलपत्र, भांग, धतूरा और प्रसाद बिक्री के लिए कई तरह के स्टाल लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी : भोले शंकर के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाबभक्तों की सुविधा बेतिया राज्य के प्रसिद्ध मंदिर पीयूनी बाग में भोलेनाथ को जल अर्पण करते समय भक्तों की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे। बेतिया राज के मंदिरों के अध्यक्ष आचार्य उमेश तिवारी ने बताया कि नगर के काली बाग, दुर्गा बाग, तीन लालटेन चौक, सागर पोखरा, हरी व...