Bagaha News: सील तोड़ क्लीनिक चालू करने में डॉक्टरों पर केस
बगहा, नवम्बर 5 -- Bagaha News: नरकटियागंज। स्वास्थ्य विभाग का सील तोड़कर क्लिनिक चालू करने में दो निजी क्लीनिक संचालकों एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने दर्ज कराई है। इसमे दिव्या हेल्थ केयर के संचालक डा विकास कुमार व शुक्ला क्लिनिक के संचालक डा. अमित शुक्ला को आरोपित किया गया है। आरोप है कि विगत 23 अप्रैल को इन क्लीनिकों का निरीक्षण कर दोनों क्लीनिकों को सील किया गया था। दोनों क्लीनिक बिना पंजीकरण के चलते पाए गए। कागजात भी वैध नही मिले। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों क्लीनिकों के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने दोनों पर केस के लिए पत्र भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.