बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: योगापट्टी। योगापट्टी की सिसवा मंगलपुर, जरलपुर खुटवनिया और चौमुखा में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीने तक पानी में लोगों के घर अभी भी डूबे हुए हैं। उसमें छोटा सा मचान बनाकर लोगों ने खाना बनाने से लेकर बच्चों के साथ रहने की व्यवस्था की है। पानी लाने या एक से दूसरे जगह आने-जाने के लिए थर्मोकोल का बेरा लोगों ने बनाया है। इसी थर्मोकोल के बेरा से पीने के लिए पानी दो मीटर दूरी से लाते हैं। कारण कि अधिकांश चापाकल पानी में डूब गये हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कायमगंज मोहल्ले में जलजमाव से लोग परेशानपानी की समस्या योगापट्टी प्रखंड की सिसवा मंगलपुर पंचायत के मंगलपुर वार्ड-12 निवासी चिंता देवी बताती हैं कि उनके घर के आसपास सीने तक पानी जमा है। पीने के पानी के लिए करीब दो सौ मीटर दूर दूसरे चा...