बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित गौरी शंकर नाथ चौक के शिव मंदिर में नवरात्र के अवसर पर मां भगवती की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। यहां भवानीपुर नया बस्ती निवासी चोकट मुखिया सीने पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। उनकी साधना को देखने और मां भगवती के दर्शन के लिए सुबह शाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि चोकट मुखिया पिछले करीब तीन वर्षों से प्रत्येक नवरात्र में इस तरह की साधना करते आ रहे हैं।इस वर्ष भी उन्होंने नवरात्र शुरू होने से दो दिन पहले ही उपवास शुरू कर दिया।वह यह भी पढ़ें- Khagaria News: शहर स्थित कालीबाड़ी में बंगाली विधि विधान से होती है मां दुर्गा की पूजन विजयादशमी तक उपवास रखकर बि...