Bagaha News: सीओ की मनमानी के विरोध में किसानों ने किया हंगामा
बगहा, सितम्बर 2 -- Bagaha News: बैरिया/श्रीनगर। सीओ के मनमानी को लेकर किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। दर्जनो किसानों ने अंचल कार्यालय के बाहर हंगामा किया । गुस्साए किसानों का आरोप था कि अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और नामांतरण-परिमार्जन जैसे कार्यों में जानबूझकर देरी की जाती है। कोई कारण बात कर काम को लटकाया जाता है । ताकि इस कथित त्रुटि के आड़ में अवैध वसूली किया जा सके । लोगों का कहना था कि वहीं सुविधा शुल्क मिलने पर तुरंत काम कर दिया जाता है। इस तरह का आरोप लगाकर बुधवार को ग्रामीणों और किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनो किसानों ने अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अंचलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में वीरेंद्र राव, चंदन चौधरी, रमेश पटेल, जोगेंद्र चौधरी समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.