Bagaha News: सीएसपी संचालक से लूट का उद्भेदन
बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। सीएसपी संचालक से 6.08 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मटियरिया थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव निवासी फारूक अंसारी के पुत्र अयूब अंसारी (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में रेकी के लिए इस्तेमाल की गई काले रंग की बाइक भी बरामद की है। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने इसकी जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अयूब ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। चारों एक ही गांव के निवासी हैं। आरोपी ने बताया कि सीएसपी संचालक के आने-जाने और रुपये लेकर घर लौटने की जानकारी पहले से थी। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक उसकी रेकी की गई।पुलिस को दिए बयान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.