बगहा, सितम्बर 14 -- Bagaha News: सिकटा,एक संवाददाता। मध्य विद्यालय,बलथर के परिसर में प्रधान शिक्षक संघ,सिकटा इकाई के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिकटा प्रखंड के प्रधान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं,संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षक हित में सामुहिक रूप से कार्य करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से प्रधान शिक्षक अरविन्द कुमार रवि निर्वाचित हुए। इसके अलावे सचिव पद पर संदीप कुमार सिंह, संयोजक सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष रणविजय राज, वरीय उपाध्यक्ष अहद मंजूर, उपाध्यक्ष मनभावन पासवान, उप सचिव कमलेश राम, प्रवक्ता रेयाज हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी मो.गयासुद्दीन, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी निर्भय कुमार मिश्र, जिला प्रतिनिधि सुधा कुमारी सहित आदि निवार्चित हुए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: एआरवी इ...