Bagaha News: सिंगही घाट से 880 पीस देसी शराब जब्त; धंधेबाजो की तलाश तेज
बगहा, अगस्त 7 -- Bagaha News: बैरिया /श्रीनगर श्रीनगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिंगही घाट के समीप छापेमारी कर 880 पीस बंटी-बब्ली ब्रांड की देसी शराब बरामद की है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान छिपाकर रखी गई शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.