बगहा, अगस्त 4 -- Bagaha News: श्रीनगर, एक संवाददाता। सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर सोमवार की सुबह बैरिया प्रखंड के पखनाहा स्थित पिपरा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने गंडक नदी के पिपरा, लौकरिया और पुजहा घाटों पर पवित्र स्नान कर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जल भरा। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही घाटों पर देखने को मिलीं।घाट पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जल भरकर विभिन्न शिवालयों की ओर रवाना होते रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल बना रहा।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। किसी भी आपात...