बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: साठी। साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग में बुधवार की शाम सात बजे साठी गांव के ईदगाह के सामने रोड रोलर व बाइक में भीषण टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें चनपटिया सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं घायल साठी के वार्ड-8 के स्व. बुनी महतो के पुत्र सगुनी नुनिया को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि हादसे में मरने वाले युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि काला रंग की बाइक पर सवार दो युवक साठी बाजार से अपने घर साठी गांव जा रहे थे। इसी बीच साठी गांव के ईदगाह के सामने रोड रोलर से बाइक की जोरदा...