बगहा, अक्टूबर 23 -- Bagaha News: साठी (प.चं.)। लौरिया प्रखंड की धमौरा पंचायत के वृंदावन गांव में शुक्रवार दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी गिरने से दबकर पांच वर्षीय अयान आलम की मौत हो गई। मृतक गांव के ही शेख एलामुद्दीन का पुत्र था। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही साठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई। ग्रामीणों के अनुसार, वृंदावन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 की सेविका अंबारी खातून और सहायिका शीला देवी केंद्र बंद कर अपने घर जा चुकी थीं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आंगनबाड़ी की चहारदीवारी गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत इसके बाद गांव के कुछ बच्चे केंद्र की चहारदीवारी के पास खेल रह...