बगहा, अगस्त 26 -- Bagaha News: साठी। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार की अहले सुबह साठी नवमी चौक स्थित एसबीआई बैंक के पीछे अनिल ज्वेलर्स का शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 7.90 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। सवाल यह है कि जिस इलाके में चोरी की घटना हुई, वहां एसबीआई बैंक के आसपास पुलिस गश्ती के साथ 112 की टीम की भी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर दुकान का ताला और अलमारी तोड़ दी। इतना ही नहीं, चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उसकी डिस्क भी निकाल ली। दुकानदार अमित कुमार के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 7 बजे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा...