बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: बगहा। बगहा थाना क्षेत्र के चखनी तेलिया टोला में मारपीट, गंभीर रूप से जख्मी करने और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में अदालत ने साक्ष्य के अभाव में 16 आरोपियों को रिहा कर दिया।

मामले की जानकारी मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों मामलों की सुनवाई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की अदालत में हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने तथा प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद एक पक्ष के 12 और दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को रिहा करने का फैसला सुनाया। अदालत से रिहा किए गए पहले पक्ष के आरोपियों में दूधनाथ यादव, दीनानाथ यादव, ललन यादव, मदन यादव, भारत यादव, विश्वंभर यादव, मनोज यादव, अवधेश यादव, पुन्नू यादव, दिनेश तुरहा, अवधेश तुरहा और लालाबाबू याद...